जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल दो मरीजों की मौत हो गई। टोहाना निवासी 51 वर्षीय दुकानदार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा हिजरावां खुर्द निवासी 71 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिलने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 20 दिन में 26 मौतें हो चुकी हैं और 1816 केस मिल चुके हैं।
जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 149 तक पहुंच गया है। इसके अलावा मंगलवार को 158 नए केस मिले हैं। इसमें निजी स्कूल के नौवीं कक्षा के 6 छात्र व एक शिक्षक संक्रमित मिला है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 6908 तक हो गई है, मंगलवार को 46 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में 1383 मरीज सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव भिरड़ाना निवासी बुजुर्ग दंपती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय बालक, ढाणी छतरियां निवासी युवती, गांव हिजरावां खुर्द और हंस कॉलोनी वासी युवक, फतेहाबाद की नहर कॉलोनी वासी 63 वर्षीय महिला, गांव अहलीसदर निवासी व्यक्ति, डीसी कॉलोनी निवासी बाप-बेटा, डीसी कॉलोनी निवासी दंपती, रामनिवास मोहल्ला वासी युवक, बीघड़ रोड वासी बुजुर्ग महिला, गढ़ी मोहल्ला निवासी युवक, गांव बड़ोपल में युवक और 15 वर्षीय बालक, गांव बैजलपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोग, रतिया वार्ड नंबर 9 में सास-बहू, भट्टू में एक ही परिवार के चार लोग, टोहाना के भाटिया नगर निवासी बाप-बेटी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टोहाना की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के तीन लोग, शास्त्री नगर निवासी भाई-बहन संक्रमित मिले हैं।
दिन (अप्रैल) मरीज मिले मौतें
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
9 74 1
10 53 1
11 49 2
12 10 3
13 240 0
14 128 3
15 149 1
16 130 2
17 197 1
18 126 3
19 202 1
20 158 2
अप्रैल में 20 दिन में 1816 केस मिले
अप्रैल में कोरोना संक्रमण इतनी तेजी से फैला है कि रोजाना जिले में औसतन 90 केस मिल रहे हैं और एक से ज्यादा मरीज की मौत हो रही है। 20 दिन में 1816 केस मिल चुके हैं और 26 मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को 609 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं, लैब से 1227 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।