फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में हेराफेरी पर आढ़ती का लाइसेंस रद्द, पांच हजार जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगला खरीद केंद्र में किसान से अधिक गेहूं लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी ने उक्त फर्म मोहन सज्जन का लाइसेंस रद्द कर दिया है। साथ में पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी प्रशासन ने अन्य आढ़तियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि आगे कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। गांव नांगला में बने गेहूं खरीद केंद्र पर गांव समैण के किसान सुरेश ने आढ़ती मोहन सज्जन फर्म पर गेहूं तुलाई में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। गेहूं तुलाई में हेराफेरी करते हुए का वीडियो बना वायरल कर दिया। इसके बाद मार्केट कमेटी प्रशासन ने जांच की तो वीडियो सही पाया। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने अतिरिक्त सचिव बलवान सिंह, मंडी सुपरवाइजर व आक्शन रिकॉर्डर की टीम बनाकर जांच करवाई। जांच के दौरान टीम ने पाया कि उक्त फर्म द्वारा करीब 354 बैग गेहूं के तौले गए थे जिनमें करीब सभी में गेहूं अधिक तौला गया था। यानी फर्मों ने गेहूं लिया ज्यादा, लेकिन वजन कम दिखाया। जांच में पाया कि मोहन सज्जन फर्म ने किसान से एक क्विंटल 60 किलो की धोखाधड़ी की थी। सचिव ने लाइसेंस रद्द कर दिया तथा पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
क्या कहते हैं सचिव
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि गांव नांगला में मोहन सज्जन फर्म द्वारा किसान सुरेश से तुलाई में गड़बड़ी की गई थी। जांच में पाया कि एक क्विंटल 60 किलो की धोखाधड़ी की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें