फतेहाबाद के नागरिक अस्पतालममें नशा मुक्ति केंद्र के सामने उखाड़ी गई संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में 40 साल बाद बन रही सड़क के निर्माण में लीपापोती सामने आई है। अस्पताल में सिविल वर्क पूरा होने से पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वीरवार शाम को बिटुमिन की परत बिछा दी गई और शुक्रवार सुबह पानी पाइप लाइन टूटने से सड़क को कई जगह से उखाड़ना पड़ गया।
बता दें कि अस्पताल के सुंदरीकरण कार्य के पूरा होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया। विभाग की तरफ से नशा मुक्ति केंद्र की तरफ और पार्किग की तरफ जाने वाले रास्ते पर बिटुमिन की परत बिछा दी। लेकिन नशा मुक्ति केंद्र क सामने पाइप लाइन लीकेज से सड़क को दोबारा उखाड़ दिया गया। इसके अलावा सड़क निर्माण से पहले मजबूती के लिए पुरानी सड़क को उखाड़ा भी नहीं जा रहा है। सड़क पर सामग्री से डालने से पहले सफाई को लेकर भी कोताही बरती जा रही है।
-
तीन करोड़ का बढ़ाया गया है बजट
अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य पर पहले साढ़े 6 करोड़ खर्च होने थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर साढ़े 9 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है। बजट तीन करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है। इसमें सड़क निर्माण, रिचार्ज बोर और फव्वारों का निर्माण भी शामिल है।
-
अस्पताल प्रशासन से चर्चा के बाद ही बिटुमिन बिछाने का काम शुरू किया गया है। सड़क का काम अलग है और जहां से पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया है उसे शनिवार को ठीक करवा दिया जाएगा।
-जसवंत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग