फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप चालक ने साथियों के साथ मिलकर रचा था लूट का ड्रामा

विज्ञापन
टोहाना में लूट मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां के समीप पिकअप चालक पर लाल मिर्च पाउडर फेंककर उससे दो लाख 40 हजार रुपये छीनने के मामले में टोहाना सीआईए टीम व सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दो युवकों कुदनी हेड निवासी लवली व गोपी उर्फ बाबा को गांव रहनवाली के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख 37 हजार रुपये की नकदी व घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में इन युवकों ने पिकअप चालक के भी योजना में शामिल होने की बात कही है, जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पिकअप चालक ने ही अपने गांव के ही इन युवकों के साथ मिलकर यह ड्रामा रचा था।
यह था मामला
दरअसल, इस संबंध में पुलिस ने 2 फरवरी को टोहाना के भूना रोड निवासी सोनू मित्तल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सोनू ने कहा था कि उसने दुकान से कुछ सामान को कुदनी हेड निवासी ध्यान दास की पिकअप गाड़ी में लोड करके बुधवार को रानियां भेजा था। दोपहर को ध्यान चंद ने रानियां में गाड़ी से माल को उतारा व उसकी पेमेंट दो लाख 40 हजार रुपये लेकर टोहाना के लिए वापस चला था। ध्यान दास ने उसे बताया कि जैसे ही वह जमालपुर नहर में पोलेवाला कोठा के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने ईंट से उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर फेंककर नकदी से भरा पॉलिथीन लेकर टोहाना की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर टोहाना पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एसआई गुलाब सिंह व सीआईए टोहाना इंचार्ज साधुराम की संयुक्त टीम ने अहम सुराग जुटाते हुए दो युवकों व पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मामले में पिकअप चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
-साधुराम, सीआईए इंचार्ज, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें