फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नई बस्ती के लोगों ने ग्राम पंचायत से जोड़ने की उठाई मांग

Mon, 12 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के नई बस्ती निवासी राज्यसभा सांसद को मांग पत्र देते हुएसंवाद
विज्ञापन
जाखल। नई बस्ती के 672 मतदाताओं को जाखल ग्राम पंचायत से जोड़ने के लिए बस्ती वासियों ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात की और ज्ञापन भी सौंपा। इस पर बराला ने लोगों की मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


बस्ती वासियों जगसीर, प्रवीन, मांगाराम, हरीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य को दिए मांग पत्र में बताया कि जाखल नगर पालिका गठन के दौरान उन्हें इसमें शामिल किया गया था। नगर पालिका क्षेत्र में नई बस्ती को वार्ड संख्या 8 व 10 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में इस बस्ती को क्षेत्र से बाहर कर 672 लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया गया।

लोगों ने बताया कि बीते नगर पालिका कार्यकाल के दौरान उनके क्षेत्र को विकास से भी वंचित रखा गया। इसके चलते यहां के निवासी काफी समय से उनके क्षेत्र को ग्राम पंचायत से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मांग के लिए पूर्व में सभी बस्ती वासियों ने हस्ताक्षर कर नगरपालिका कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा था। अब बस्ती वासियां की मांग है नगरपालिका की ओर से क्षेत्र से निकाले गए मतदाताओं को जाखल ग्राम पंचायत से जोड़ा जाए।

शुरू से ही खफा थे बस्ती के लोग

बस्ती वासियों का कहना है कि पहले भी उनका क्षेत्र जाखल ग्राम पंचायत में शामिल था, लेकिन बीच में नगरपालिका का गठन होने के दौरान वोटों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रशासन ने उन्हें नगर पालिका क्षेत्र में जोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि बस्ती निवासी उस समय भी ग्राम पंचायत में ही शामिल होना चाहते थे। बस्ती वासियों की बगैर सहमति उनके क्षेत्र को जानबूझकर नगरपालिका में शामिल कर दिया था। बस्ती के लोग तब से उनके क्षेत्र को ग्राम पंचायत से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने इस क्षेत्र को जाखल ग्राम पंचायत से जोड़ने या फिर उनकी अलग से नई पंचायत बनाने की मांग की है।

शामिल करने के लिए हुआ था प्रस्ताव पास

पिछले दिनों नगरपालिका में हुई बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से प्रस्ताव भी पास हुआ था। इसमें कहा गया कि नगर पालिका चुनाव में वोट के अधिकार से वंचित रहे लोगों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाए, जबकि उस प्रस्ताव का भारी विरोध हुआ था। गौरतलब है कि बस्ती वासियों की ओर से दो दिन पहले नगरपालिका सचिव को ज्ञापन देकर स्पष्ट किया कि वह नगर पालिका में शामिल नहीं होना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें