फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के 12 लाख रुपये लेकर संचालक फरार, दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कमेटी के 12 लाख रुपये लेकर संचालक ने धोखाधड़ी और गबन कर लिया। आरोप है कि संचालक ने दुकानदार को उसके 12 लाख रुपये नहीं लौटाए और फरार हो गया। मामले में अशोक नगर निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ठाकर बस्ती निवासी ओमप्रकाश गोदारा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया कि उसकी धर्मशाला रोड पर साड़ियों की दुकान है। ठाकर बस्ती निवासी ओमप्रकाश कमेटी चलाने का काम करता है। उसके पास उसने कमेटी कर रखी थी। जो कि 9 अगस्त 2019 को पूरी हो गई थी, जो कि करीब 12 लाख रुपये की थी। आरोप है कि ओमप्रकाश ने समय पर राशि नहीं दी और कहा कि डेढ़ रुपये ब्याज समेत लौटा देगा। इसके बाद वह पत्नी के उपचार के लिए जयपुर चला गया। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश फतेहाबाद से चला गया है। इसके बाद उसने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि वह हिसार में रह रहा है। आरोप है कि वह रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये होती है कमेटी :
एक व्यक्ति 10 से 15 लोगों का एक ग्रुप बनाता है। इस ग्रुप में एक समय अवधि रखी जाती है जो कि 10 से 12 माह की होती है। एक व्यक्ति को फिक्स राशि देनी होती है जो कि 5 से 10 हजार रुपये महीना होती है। जिसे रुपयों की जरूरत होती है वह बोली लगाता है और जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे सभी सदस्यों से राशि इक्ट्ठी करके दे दी जाती है। जितनी बोली लगाई जाती है उसमें से राशि काटकर सफल बोली वाले को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें