फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद बाहरी कॉलोनियों से भी डोर-टू-डोर उठाएगा कचरा

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में खड़ी कचरा उठान गाड़ियां
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने आखिरकार शहर की बाहरी कॉलोनियों में डोर टू डोर कचरा उठान शुरू करवा दिया है। यहां पर पिछले छह दिनों से कचरे का उठान बंद था। इसके अलावा शहर के हिसार रोड स्थित अल्फा सिटी से भी डोर टू डोर कचरे का उठान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इस पर अब प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उक्त निर्देश जारी किए हैं। हुडा सेक्टर तीन में नगर परिषद प्रशासन पहले ही डोर टू डोर कचरा उठान शुरू करवा चुका है। शहर सीमा में शामिल होने के करीब ढाई साल बाद इन कॉलोनियों में नगर परिषद प्रशासन डोर टू डोर कचरे का उठान शुरू करवाएगा। वहीं नए टेंडर में नगर परिषद प्रशासन ने इन कॉलोनियों को शामिल किया है।

नए ठेके तक नगर परिषद करेगा उठान

नगर परिषद ने शहर में डोर टू डोर कचरे की उठान का ठेका निजी एजेंसी को दे रखा था। यह ठेका 30 अप्रैल को खत्म हो गया था। नगर परिषद प्रशासन ने दो दिन तक ठेका खत्म होने बाद भी एजेंसी से उठान करवाया, लेकिन इसके बाद एजेंसी ने उठान बंद कर दी। नगर परिषद के पास 13 ही गाड़ियां होने के चलते बाहरी कॉलोनियों में उठान नहीं करवाई गई। अब प्रशासन ने एजेंसी से गाड़ियां अनुबंध पर ली है। इसके बाद कचरा उठान शुरू की गई है।
विज्ञापन



निजी एजेंसी से गाड़ियां अनुबंध पर लेकर कचरे का उठान शुरू करवाया गया है। डंपिंग प्वाइंट से भी कचरे का उठान करवाया जा रहा है। नया ठेका होने तक नगर परिषद प्रशासन खुद ही कचरे का उठान करेगा।
विज्ञापन

- सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें