फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बालवाटिका और पहली कक्षा में शून्य दाखिलों पर 12 स्कूलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश उत्सव आयोजित किए जाने के बाद भी फतेहाबाद खंड के 12 स्कूलों में बाल वाटिका और पहली कक्षा में कोई दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में 12 स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कई स्कूल ऐसे हैं जो शहर में शामिल हैं। शिक्षा विभाग के पोर्टल पर इन स्कूलों के दाखिला रिपोर्ट शून्य दर्ज हो रहा है।

इन स्कूलों की बालवाटिका में नहीं हुआ है दाखिला

राजकीय प्राइमरी स्कूल धांगड़
राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी ठोबा

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी गोमाराम

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी गिल्लाखेड़ा

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी बीसला

राजकीय प्राइमरी स्कूल गढ़ चंदेरी

राजकीय प्राइमरी स्कूल फतेहाबाद नंबर एक

-

कक्षा पहली में यहां नहीं हुआ दाखिला

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी गिल्लाखेड़ा

राजकीय प्राइमरी स्कूल गढ़ चंदेरी

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी मुस्सा

राजकीय प्राइमरी स्कूल मुस्से अहली

प्राइमरी और मिडल स्कूलों में 6 हजार कम हुए दाखिले
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट की मुताबिक जिले में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में दाखिले कम हुए हैं। वर्ष 2024-25 में 65,986 दाखिले हुए थे जबकि इस बार अब तक 59,798 दाखिले हुए हैं। प्राइमरी स्कूलों में पिछले वर्ष 36,749 दाखिले हुए थे जबकि इस बार 32,819 दाखिले हुए हैं। मिडिल स्कूलों में पिछले 29,237 दाखिले हुए थे जबकि इस बार 26,979 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन




स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया गया है। इस दौरान सामने आया है कि विद्यार्थियों के दाखिले तो हुए है, लेकिन ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं। दस्तावेज में कमी के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


- विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें