फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइकिल रैली निकाल नशे से दूर रहने का संदेश दिया, पोस्टर बनाकर दुष्प्रभाव बताए

Fri, 03 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल (एमएम) कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलंटियर्स की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एनएसएस इंचार्ज डॉ. विकेश सेठी व प्रो. प्रतिभा मखीजा के नेतृत्व में निकाली गई इस साइकिल रैली को प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलों पर सवार वॉलंटियर्स लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए पपीहा पार्क पहुंचे जहां इसका समापन किया गया। इसके अलावा वॉलंटियर्स ने पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को बताया वहीं स्वयं नशा न करने और दूसरों को इसके लिए जागरूक करने का भी संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रो. प्रीत कौर, प्रो. वारिस, प्रो. तारिका नारंग, शालू रानी आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

इसके अलावा रेड रिबन क्लब की ओर से ‘हेल्दी लाइफ स्टाइल’ विषय पर विस्तार व्याख्यान कराया गया। प्रो. प्रतिभा मखीजा के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची योग शिक्षक एवं फिजियोथेरेपिस्ट लक्ष्मीवर्धन ने स्वस्थ जीवन शैली विषय पर विद्यार्थियों के साथ अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. शिम्पा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जीवनशैली के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन जरूरी है। स्वस्थ जीवन का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्त रहना नहीं है बल्कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह से अच्छा महसूस करता है। एक स्वस्थ जीवनशैली हमें न केवल एक लंबा जीवन देती है बल्कि इसे खुशहाल और ऊर्जा से भरपूर भी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें