फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्राइमरी में पीलीमंदोरी, मिडिल में सूलीखेड़ा, हाई में दैयड़ और सीनियर सेकेंडरी में किरढ़ान का स्कूल सबसे सुंदर

Thu, 01 Jan 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां के पीलीमंदोरी  में प्राइमरी स्कूल संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टूकलां। खंड भट्टूकलां में मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। योजना के तहत प्राइमरी श्रेणी में गांव पीलीमंदोरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल, मिडिल में गांव सूलीखेड़ा का राजकीय माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल श्रेणी में दैयड़ और सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में गांव किरढ़ान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चयनित स्कूल अब जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मिडिल और हाई स्कूलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में 10-10 स्कूलों, जबकि मिडिल और हाई श्रेणी में 2-2 स्कूलों ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सभी नामित स्कूलों का निरीक्षण किया गया। कमेटी में बीईओ, स्कूल प्राचार्य तथा सीडीपीओ भी शामिल रहे। स्कूलों का मूल्यांकन साफ-सफाई, रंग-रोगन, भवन की स्थिति, हरियाली, शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के लिए आकर्षक शैक्षणिक मॉडल एवं नवाचार जैसे मानकों के आधार पर किया गया।
खंड स्तर पर मिलेंगे 50 हजार रुपये
खंड स्तर पर चयनित विजेता स्कूलों के बीच अब जिला स्तर का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। खंड स्तर पर विजेता स्कूलों को 50 हजार रुपये, जबकि जिला स्तर पर चयनित स्कूलों को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यालय के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खंड फतेहाबाद में भी योजना के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें