फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां कई कॉलोनियों में नहीं पहुंची, लोगों में रोष

Thu, 01 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना करते नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद की ओर से नववर्ष से शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने ठेकेदार की 10 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि, पहले ही दिन इस व्यवस्था को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन

कई कॉलोनियों और गलियों में कचरा उठाने के लिए गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं, जिससे लोगों में रोष देखा गया। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था को नियमित और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि किसी को परेशानी न हो। शहरवासी विनोद, मुकेश और सुरेश ने बताया कि नगर परिषद लंबे समय से डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था सुचारू रूप से लागू नहीं कर पा रही थी।
नए साल पर शुरुआत तो की गई, लेकिन शिव गली सहित कई इलाकों को पहले दिन ही छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जब शहरवासी कचरा उठाने का टैक्स नगर परिषद को देते हैं, तो सही ढंग से सेवा उपलब्ध कराना परिषद की जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए ठेकेदार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन

ट्रायल के तौर पर काम शुरू
डोर-टू-डोर कचरा उठाने की एजेंसी के ठेकेदार गौरव शर्मा ने बताया कि पहले दिन कार्य को ट्रायल बेस पर शुरू किया गया है और इसका कोई अतिरिक्त खर्च नगर परिषद से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में पहले दिन गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं, वहां आगे से कोई शिकायत नहीं आने दी जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि कुछ स्थानों पर पहले दिन गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं हैं, तो इस संबंध में ठेकेदार से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में हर घर से कचरा उठाने के बाद आरएफआईडी स्कैन कराना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें