फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैठक को रद्द करने के लिए सदस्यों ने बीडीपीओ को दिया शिकायत पत्र

Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पंचायत समिति की सोमवार को आयोजित की गई बैठक को लेकर मंगलवार को वाइस चेयरमैन अवतार गुर्जर सहित अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर बैठक रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

अवतार गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य जयवीर भरपूर, सुनील कुमार फूला, सुखमनप्रीत अहरवां व लक्खा सिंह बुर्ज आदि सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बैठक नियमानुसार नहीं की गई।
वहीं ज्यादातर सदस्य बैठक में मौजूद नहीं थे। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति की बैठक के लिए प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशानुसार लिखित में कोई सूचना नहीं दी गई और न ही उन्हें कोई एजेंडा जारी किया गया। इस कारण ज्यादातर सदस्यों को बैठक के बारे में पता नहीं चल पाया इसलिए इस बैठक को रद्द किया जाए और दोबारा नए सिरे से बुलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने बैठक रद्द नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें कानून का सहारा भी लेना पड़ेगा। वहीं इस बारे में जब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीष कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें