फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजस्थान से अफीम मंगवाता था करण

Thu, 29 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में अफीम तस्करी मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने अफीम तस्करी के मुख्य सप्लायर करण उर्फ करनी निवासी उमेदपुरा, ऐलनाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने 24 जुलाई 2024 को अफीम तस्करी के मामले में धर्म सिंह उर्फ धर्मा नामक व्यक्ति को दरियापुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी करण ही अफीम तस्करी का मुख्य सप्लायर है, जो धर्म सिंह उर्फ धर्मा को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए धन उपलब्ध कराता था। करण धर्मा को अफीम खरीदने के लिए पैसे देता था और बदले में उससे राजस्थान से अफीम लाकर देने को कहता था।
बता दें कि धर्म सिंह उर्फ धर्मा पर डोडा पोस्त से संबंधित 6-7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिनमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। धर्म सिंह पहले भी दो बार करण के लिए राजस्थान से अफीम ला चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई 2024 को करण उर्फ करनी ने एक बार फिर धर्मा को अफीम लाने के लिए कहा था। लेकिन दरियापुर के पास पुलिस ने उसे रास्ते में ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें