फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुरानी सीवरेज पाइप लाइन का मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा, विधायक ने रखीं 12 मांगें

Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बलवान सिंह, विधायक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। इस सत्र में फतेहाबाद विधानसभा के विधायक बलवान सिंह ने शहर की पुरानी सीवरेज पाइप लाइन समेत 12 मुद्दे रखे हैं। विधायक ने मांग रखी है कि शहर की करीब 40 से 45 साल पुरानी सीवरेज पाइपलाइन को बदला जाए। इनके कारण लीकेज की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

विधायक के अनुसार 11 मार्च को विधानसभा में सीवरेज पाइप लाइन के मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि सीवरेज पाइप लाइनें पुरानी होने के साथ-साथ बारिश पानी निकासी के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सीवरेज पाइपों के जरिए ही पानी की भी निकासी होती है। फतेहाबाद शहर के अल्फा और सोमा सिटी में नहरी पानी की सुविधा की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें