फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्यकारिणी न्याय के आंगन में सुविधाओं का करेगी प्रयास

Sun, 18 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया बार परिसर में बने पुराने चैंबर। संवाद
विज्ञापन
रतिया। बार एसोसिएशन रतिया में चैंबरों की कमी, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम का अभाव और कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रमुख समस्याएं हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी इन समस्याओं के समाधान के साथ ई-लाइब्रेरी, स्वास्थ्य बीमा योजना और युवा वकीलों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था करवाने के प्रयास करेगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन में 489 पंजीकृत वकीलों के लिए केवल 66 चैंबर हैं। इसके अलावा परिसर के आसपास बैंक शाखा, एटीएम और स्थायी बस स्टैंड की सुविधा भी नहीं है। सफाई व्यवस्था सुधारने और लिफ्ट दुरुस्त करवाने की जरूरत है। लाइब्रेरी में कानूनी पुस्तकों और नवीनतम न्यायिक फैसलों से संबंधित अध्ययन सामग्री की कमी भी अधिवक्ताओं के सामने चुनौती है।
इसके अलावा कार्यकारिणी के सामने स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करवाने और युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था करवाने का मुद्दा भी है। इन सुविधाओं से अधिवक्ताओं को पेशेवर कामकाज में मदद मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन

-
वकीलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए चैंबरों का निर्माण जरूरी है। मौजूदा चैंबरों के आसपास भी जगह उपलब्ध है। संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मांग उठाई जाएगी। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम बनवाने के साथ स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करवाने और युवा वकीलों को प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दिलवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
- महेश तनेजा, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, रतिया।

कोर्ट परिसर और मिनी सचिवालय के नजदीक होने के बावजूद यहां बैंक शाखा, एटीएम और स्थायी बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। इससे अधिवक्ताओं के साथ अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। प्रशासन को इन समस्याओं का समाधान कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।
- राहुल मेहता, सचिव, बार एसोसिएशन, रतिया।
-
महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम का निर्माण समय की जरूरत है। चैंबरों की कमी के कारण महिला वकीलों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अलग स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए। महिला अधिवक्ताओं के प्रोत्साहन के लिए योजनाएं शुरू करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
- नवरात बाटू, वित्त सचिव, बार एसोसिएशन, रतिया।

कोर्ट परिसर में नए चैंबर बनवाने के साथ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और लिफ्ट को दुरुस्त करवाने की जरूरत है। इन सुविधाओं का लाभ अधिवक्ताओं के अलावा परिसर में आने वाले अन्य लोगों को भी मिलेगा। कार्यकारिणी संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाकर समाधान करवाने का प्रयास करेगी।
- गगनदीप ग्रोवर, उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन, रतिया।

बार की लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी है। वर्तमान समय में अधिवक्ताओं के लिए कानूनी पुस्तकों के साथ नवीनतम न्यायिक फैसलों और अन्य अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच होना जरूरी है। इसके लिए लाइब्रेरी को आधुनिक रूप देने और ई-लाइब्रेरी विकसित करवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, लाइब्रेरी सचिव, बार एसोसिएशन, रतिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें