सुबह-सुबह धुआंयुक्त वातावरण में से गुजरते लोग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। तेज धूप निकलने के कारण शनिवार को स्मॉग का असर कुछ कम हुआ। एक्यूआई का स्तर भी सुबह से लेकर शाम तक घटता ही रहा। सुबह 8 बजे 330 तक पहुंच चुका एक्यूआई देर शाम छह बजे तक 296 पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार की रात भी 30 से ज्यादा स्थानों पर पराली में आग लगने की लोकेशन हरसैक की ओर से जिला प्रशासन के पास भेजी गई। अब तक जिले में 1050 फायर लोकेशन आ चुकी हैं।
इस तरह शाम तक घटता रहा एक्यूआई
सुबह 8 बजे : 330
सुबह 9 बजे : 321
सुबह 10 बजे : 317
सुबह 11 बजे : 312
दोपहर 12 बजे : 308
दोपहर 1 बजे : 306
दोपहर 2 बजे : 303
दोपहर 3 बजे : 302
शाम 4 बजे : 299
शाम 5 बजे : 298
शाम 6 बजे : 296
कोट
हरसैक से फायर लोकेशन मिलने के बाद कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके का निरीक्षण करने जाती हैं। उसके बाद संबंधित किसान पर जुर्माना भी लगाया जाता है। किसान पराली जलाने से हो रहे नुकसानों के बारे में समझ रहे हैं।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग