फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उपप्रधान खुद फील्ड में उतरीं, बोलीं- घरों में रखें 4 कूड़ादान

Sat, 02 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में उपप्रधान सविता टुटेजा व स्वयं सहायता समूह की सदस्य जागरूक करते हुए स्त्रोत नगर प
विज्ञापन
फतेहाबाद। नई सोच-नया शहर के तहत नगर परिषद की ओर से भट्ठा कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा स्वयं मैदान में उतरीं और वार्ड कमेटी सदस्यों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कचरा प्रबंधन की सही आदतों को बढ़ावा देना रहा। उन्होंने नागरिकों को अपने घरों में चार प्रकार के डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जिनमें गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनिटरी वेस्ट और ई-वेस्ट अलग-अलग रखा जा सके। नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण न केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े रोहताश कुमार, सफाई निरीक्षक महेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम ने क्षेत्रवासियों को कचरा निस्तारण के वैज्ञानिक तरीकों और इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें