फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिजेरियन डिलिवरी और शिशु की देखभाल के लिए ऑन कॉल बेसिस पर अनुबंध पर लेगा विभाग स्पेशलिस्ट

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे 7 दिन ऑन कॉल बेसिस पर जननी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ पैनल पर लेने जा रहा है। विभाग सिजेरियन डिलिवरी के लिए महिला रोग विशेषज्ञ, एनेथिसिया और शिशु की देखभाल के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ को अनुबंध पर ले रहा है।
विज्ञापन

विभाग का ये अनुबंध इन विशेषज्ञों के साथ एक साल के लिए होगा। अहम बात यह है कि इन विशेषज्ञों को विभाग तक बुलाएगा जब नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी करने के लिए विशेषज्ञ नहीं होंगे और शिशु की देखभाल के लिए भी विशेषज्ञ नहीं होगा। विभाग पैनल पर ली गई महिला रोग विशेषज्ञ को 3500 रुपये प्रति केस, एनेथिसिया को 3000 रुपये प्रति केस और शिशु रोग विशेषज्ञ को 2500 रुपये प्रति केस के हिसाब से भुगतान करेगा।
नागरिक अस्पताल में नहीं चलेगा बहाना, नहीं होगी प्रसूता रेफर
नागरिक अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ है और एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। लेकिन बावजूद इसके डिलिवरी के लिए आए केसों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया जाता है। हालात ये होते हैं कि डिलिवरी केस पीएचसी से सीएचसी और फिर नागरिक अस्पताल आते है और यहां स्टाफ डॉक्टर न होने का बहाना करके रेफर कर देते है। लेकिन अब स्टाफ को यहां तैनात महिला रोग विशेषज्ञ के उपलब्ध न होने पर पैनल पर ली गई महिला रोग विशेषज्ञ को बुलाना होगा।
विज्ञापन

सरकारी से ज्यादा निजी में हुई है डिलिवरी
सरकारी अस्पतालों में हुई डिलिवरी : 4258
निजी अस्पतालों में हुई डिलिवरी : 4522
होम डिलिवरी हुई : 12
नोट : ये आंकड़ा पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर माह तक का है।
कोट
नागरिक अस्पताल में जननी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत विशेषज्ञ पैनल पर लिए जा रहे हैं। अगर यहां तैनात विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है तो पैनल पर लिए गए विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा। ऐसे में सिजेरियन डिलिवरी केस रेफर नहीं होंगे। विभाग की तरफ से पैनल पर लिए गए विशेषज्ञों को प्रति केस के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें