नगर परिषद कार्यालय में गली निर्माण न होने पर शिकायत लेकर पहुंचे अशोक नगर निवासी। संवाद
फतेहाबाद। शहर के वार्ड नंबर 9 में प्रेम पेंटर वाली गली को ठेकेदार ने सीसी रोड बनाने के लिए उखाड़कर छोड़ दिया। करीब एक माह से निर्माण शुरू नहीं किया। बारिश होने के बाद गली के हालात और खराब होने के चलत परेशान लोग पार्षद सुभाष नायक के साथ नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे।
स्थानीय लोग पहले नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची का इंतजार करते रहे लेकिन नहीं मिले। इसके बाद ईओ राजेंद्र सोनी से मिले और शिकायत दी। ईओ ने कहा कि मामले का समाधान करवाया जाएगा और तकनीकी शाखा के अधिकारियों के पास भेज दिया।
इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों ने एमई नरेंद्र पंवार को शिकायत दी। एमई ने बताया कि ठेकेदार से इस संबंध में बात हुई और उसका कहना है कि लेबर न होने के चलते दिक्कत आ रही है और जल्द काम शुरू हो जाएगा।
शिकायत लेकर पहुंचे पार्षद सुभाष और स्थानीय निवासी दर्शन सिंह, भारत, जगदीश आदि ने ने बताया कि एक माह पहले इंटरलोकिंग सडक़ को उखाडकऱ छोड़ दिया लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इस वजह से तीन-तीन फुट गड्ढे हो गए है। बारिश में कीचड़ हो रहा है और परेशानी झेलनी पड़ रही है।