फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क और जनपरिवाद समिति की बैठक 10 जुलाई को बाद दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय के समीप जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित होगी। बैठक के लिए पहले सुबह 11 बजे का समय रखा गया था।
बैठक की अध्यक्षता महिला बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी करेगी। इस बैठक में 16 परिवाद रखे जाएगें। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह निर्धारित तिथि को सही समय व स्थान पर अपने-अपने विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।