फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका खत्म, आज से संभालेगी नगर परिषद

विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड स्थित मल्टीपर्पस पार्किंग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका खत्म हो गया है। कोरोना महामारी का हवाला देकर दिसंबर में इसे आगे बढ़ाया गया था जो कि अब खत्म हो गया है। बुधवार से मल्टीपर्पज पार्किंग को नगर परिषद संभालेगी। नगर परिषद के कर्मचारी यहां पर तैनात किए जाएंगे जो कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों से राशि की वसूली करेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद तब तक मल्टीपर्पज पार्किंग को संभालेगी जब तक नया ठेका नहीं जारी हो जाता है। नए ठेके को लेकर पहली बार नगर परिषद ई टेंडरिंग जारी कर दिया है। अब ठेके के लिए खुली बोली नहीं होगी। ठेके के लिए सात लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है यानी एजेंसी को इससे ज्यादा बोली लगानी होगी। रिजर्व प्राइस ज्यादा होने से एजेंसी आने पर संशय है। नगर परिषद ई टेंडरिंग में सिक्योरिटी राशि बढ़ा रहा है। पहले सिक्योरिटी राशि दो लाख रुपये थी जिसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है। इसके अलावा दोपहिया वाहन खड़े करने के 5 और चार पहिया वाहन खड़ा करने के 10 रुपये तय थे लेकिन अब दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा साइकिल और रिक्शा खड़ा करने के पांच रुपये चुकाने होंगे। हालांकि मल्टीपर्पज पार्किंग ठेकेदार पहले से ही 10 और 20 रुपये वसूल कर रहा है। पार्किंग का ठेका दिसंबर 2020 में जारी हुआ था सबसे ज्यादा बोली 5 लाख 75 हजार रुपये दी गई थी।
पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस नहीं गंभीर
मल्टीपर्पज पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस गंभीर नहीं है। बाजार में वाहन लेकर आने वाले लोग पार्किंग में खड़ा करने की जगह बीच सड़क पर खड़ा कर रहे है। ये ही कारण है कि शाम के समय शहर के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी में जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मल्टीपर्पज पार्किंग का जब तक ठेका नहीं हो जाता है तब तक सफाई ब्रांच संभालेगी। ई टेंडरिंग जारी कर दी है। 8 मार्च को टेंडर खोला जाएगा।
-सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें