फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का रैपर लगा भर रहे थे नकली मोबिल ऑयल

विज्ञापन
नकली मोबिल ऑयल पैकिंग करने की फैक्टरी में कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग और शहर पुलिस की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के योग नगर में सीएम फ्लाइंग टीम और शहर पुलिस टीम ने नकली मोबिल ऑयल ब्रांडेड कंपनी के डिब्बों में पैक करने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापे मारकर मौके से संचालक को कंपनी के नकली रैपर लगे डिब्बों में मोबिल ऑयल पैक करते हुए पकड़ा है। टीम ने मौके से भारी में मात्रा में मोबिल ऑयल, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर, खाली डिब्बे बरामद किए हैं। ये धंधा योग नगर में दो कमरे किराए पर लेकर चल रहा था। शहर पुलिस ने फतेहाबाद के भीमां बस्ती निवासी आरोपी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में मामले के मुताबिक सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि योग नगर में नकली मोबिल ऑयल को ब्रांडेड कंपनी के नकली रैपर लगे डिब्बों पर पैक करके बाजार में बेचा जा रहा है। धंधे का भंड़ाफोड़ करने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें सीएम फ्लाइंग से निरीक्षक इंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, झंडाराम, ईएसआई विरसा सिंह, ईएएसआई जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, एसआई गंगाजल, एएसआई बलराज ने शहर थाना से प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने युवक को डिब्बों में मोबिल ऑयल भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान भीमां बस्ती निवासी अमित कुमार बताई। युवक सुपर फॉर टी प्लस लिखे प्लास्टिक डिब्बे में मोबिल ऑयल भर रहा था। टीम ने जब डिब्बों में मोबिल ऑयल भरने के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
दो कमरों में चल रहा था धंधा
पुलिस के मुताबिक संचालक अमित ने योग नगर में एक गोदाम में दो कमरे किराए पर ले रखे थे। इन दोनों कमरों में मोबिल ऑयल ब्रांडेड कंपनी के डिब्बों में पैकिंग करने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

भारी संख्या में कंपनियों के रैपर और डिब्बे बरामद
टीम ने मौके से सुपर प्रीमियम फॉर टी प्लस मोबिल ऑयल की 44 पेटी, पांच लोहे के ड्रम जिसमें प्रत्येक ड्रम में 200 लीटर मोबिल ऑयल, दो ड्रम प्रत्येक में 100-100 लीटर मोबिल ऑयल, 4 खाली ड्रम, साढ़े सात लीटर की 450 खाली बाल्टी, दो लीटर वाले 150 खाली डिब्बे, पांच लीटर वाले 1250 खाली डिब्बे, 30 लीटर से भरा मोबिल ऑयल, एक लीटर के खाली 1200 डिब्बे, पांच लीटर वाले 300 डिब्बे, मोबिल ऑयल निकालने वाला पंप, नाप, 400 रैैपर मार्का हीरो जेनियन फॉर टी प्लस, पांच रेपर मार्का सर्वों प्राइड 40, 150 मार्का रैपर फॉर टी प्रीमियम इंजन ऑयल गल्फ, 100 रैपर मार्का महेंद्रा मेक्सामाइल प्रीमियम इको बरामद हुए।
हिसार से लाता था मोबिल ऑयल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस धंधे को अमित चला रहा था। अमित हिसार से मोबिल ऑयल लाता था। इसके बाद ब्रांडेड कंपनी के मार्का का इस्तेमाल करते हुए डिब्बों में पैक कर देता था। पैकिंग का पूरा सिस्टम इन दो कमरों में ही चल रहा था। बताया जा रहा है कि 60 से 70 रुपये लीटर का मोबिल ऑयल लाकर डिब्बों में पैक करके 150 से 200 रुपये लीटर बेचा जा रहा था। पैकिंग करने के लिए अमित ने दिहाड़ी पर कर्मचारी रखे हुए थे।
कोट
सीएम फ्लाइंग और शहर पुलिस टीम ने योग नगर में एक गोदाम में छापे मारे। यहां पर नकली मोबिल ऑयल कंपनियों के नकली रैपर लगे डिब्बों में भरा जा रहा था। मौके से काफी मात्रा में मोबिल ऑयल, डिब्बे, कंपनी मार्का के नकली रैपर बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीएम फ्लाइंग ।

फैक्टरी में ऐसे डिब्बों में पैक किया जा रहा था मोबिल ऑयल।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें