फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिलाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह को ही भूल गए मुख्यमंत्री

विज्ञापन
सीएम के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई गांव फुलां के कार्यक्रम की जानकारी और फोटोज। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी फेसबुक पर लगातार एक्टिव नजर आते हैं। अब चाहे वो खुद अपना फेसबुक चलाएं या उनकी टीम, उनका कोई कार्यक्रम फेसबुक पोस्ट से दूर नहीं रहता। अगर ऐसा हो जाए तो निश्चित तौर पर सुर्खियों में आएगा ही। कमोबेश ऐसा ही कुछ हुआ है मुख्यमंत्री नायब सैनी के फतेहाबाद दौरे के दौरान।
विज्ञापन

वीरवार शाम को फतेहाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी इस दौरान जितने भी कार्यक्रम में शामिल हुए, उस कार्यक्रम की पूरी सूचना और फोटो तक फेसबुक पर लगातार पोस्ट होते रहे लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह सीएम नायब सैनी के फेसबुक पेज से नदारद है। हालांकि उसके बाद आयोजित किए गया गांव फुलां में हरकोफेड चेयरमैन वेद फुलां के कार्यक्रम की तारीफ में लंबी चौड़ी पोस्ट के साथ अच्छी खासी फोटोज सीएम के फेसबुक पेज पर मौजूद हैं।
शुक्रवार सुबह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हो या इसके बाद पूर्व विधायक दुड़ाराम के घर पर आयोजित कार्यक्रम को भी सीएम नायब सैनी के फेसबुक पेज पर जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें