रिफ्रेशमेंट को लेकर मची अफरातफरी। संवाद
फतेहाबाद। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम सफल बनाने में स्कूली विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे बच्चे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे और लघु सचिवालय तक बच्चों की लंबी लाइन लग गई।
करीब 13 हजार बच्चे इसमें शामिल हुए लेकिन करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ के बाद बच्चों के हाथ निराशा लगी। बच्चों को न तो रिफ्रेशमेंट (नाश्ते के पैकेट) मिल पाया और न ही मनोबल बढ़ाने के लिए कैप और टी- शर्ट मिल पाई।
सरकारी गाड़ी में बोतलों के पैकेट ले जाते का वीडियो वायरल
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई दूध की बोतलों कों एक कार में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर डीएफएससी का विनीत जैन का कहना है कि गाड़ी स्टाफ की थी और उसमें बोतलों के पैकेट दूसरे स्टेज पर ले जाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजन सफल रहा है।