फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड की दूसरी डोज का बोझ बढ़ना शुरू, पहली के लिए ही स्टॉक पूरा नहीं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में टीकाकरण के लिए पात्रों की लगी भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टोटा चल रहा है। डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। हालात ये हो रहे हैं कि सेंटरों पर मारामारी शुरू हो गई है। कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज का समय पूरा होने से सेंटरों पर बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। सेंटरों पर पहली डोज का स्टॉक पूरा नहीं हो पा रहे है ऐसे में दूसरी डोज लगा पाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख डोज अब तक लग चुकी है, इसमें से 53 हजार ने ही दोनों डोज लगवाई है। रविवार को एएनएम की परीक्षा के चलते 10 सेंटरों पर ही टीकाकरण अभियान चला और यहां पर मेल वर्कर्स ने टीका लगाया। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के सेंटर पर भी मारामारी के हालात रहे। यहां पर टीका लगवाने के लिए पात्रों को सेंटर के बाहर दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जिले को पांच हजार डोज अलॉट हुई थी। इसमें से दो हजार डोज लग चुकी है। सोमवार को सभी 31 सेंटरों पर टीकाकरण होता है तो सिर्फ सोमवार का ही स्टॉक बचा है।
10 सेंटरों पर ही हुआ टीकाकरण
जिले में रविवार को 10 सेंटरों पर ही टीकाकरण हुआ है। एएनएम पद के लिए परीक्षा होने के चलते अधिकतर स्टाफ छुट्टी पर रहा। इसके चलते टीकाकरण सेंटर स्वास्थ्य विभाग को रविवार को बंद करने पड़े। 10 सेंटरों पर ही टीकाकरण शिविर लगाए गए, यहां पर मेल स्टाफ ने टीके लगाए।
विज्ञापन

जिले में रविवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 122
45 से 59 साल 348
18 से 44 साल 582
जिले में 53203 को ही लगी दूसरी डोज
जिले में अभी तक 302538 डोज लग चुकी है। इसमें से 249335 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगी है। इसके अलावा 53203 को दूसरी डोज ही लग पाई है। कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगवा सकते है। जबकि कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाती है।
कोट
कोविशील्ड वैक्सीन की जितनी डिमांड कर रहे है उतनी नहीं मिल रही है। पांच हजार डोज मिली थी उसमें दो हजार लग चुकी है। सोमवार का ही स्टॉक बचा है। रविवार को एएनएम की परीक्षा के चलते मेल वर्कर्स ने ही वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें