फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक घटी, बाहर से मंगाई जा रहीं, बढ़े दाम

Sat, 14 Mar 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की ​शिवालय मार्केट में लगी सब्जी की रेहड़ियों से खरीदारी करते ग्राहक। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सब्जियों की आपूर्ति कम होने के साथ ही दाम बढ़ने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली अधिकांश सब्जियों का उत्पादन भी अब कम होने लगा है। ऐसे में अब बाजारों में दूसरे राज्यों और शहरों से सब्जियां आ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के जयपुर से सब्जियों को मंगवाया जा रहा है। इस कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


जिले में हरी मिर्च, गाजर मूली मटर और गोभी आदि की खेती बड़े स्तर पर की जाती है लेकिन अब सीजन के बदलाव से स्थानीय सब्जियों की कमी आ गई है। ऑफ सीजन में मिलने वाली सब्जियों भिंडी और करेला के दाम 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुके हैं। वहीं सामान्य तौर पर मिलने वाले टमाटर, लौकी, तोरई और अन्य सब्जियों की कीमतों में भी 20 से 40 रुपये तक बढ़ोतरी देखी गई है।



शादियों के सीजन का पड़ा है असर

सब्जी मंडी के व्यापार मंडल के प्रधान सीताराम सैनी ने बताया कि जिले में इस समय स्थानीय सब्जी उत्पादन लगभग खत्म हो चुका है। खेतों से नई फसल के आने में अभी कुछ समय और लगेगा। ऐसे में जयपुर, नासिक, पंजाब और अन्य बाहरी मंडियों से सब्जियां मंगवानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन लागत भी बढ़ जाती है। इसी कारण बाजार में सब्जियों के दाम अधिक हो रहे हैं। उम्मीद है कि अप्रैल माह के बाद नई सब्जियों की पैदावार होने से व शादियों का सीजन खत्म होने के बाद इनके दाम सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन




स्थानीय सब्जियों के दाम सामान्य

शहर की शिवालय मार्केट और हंस मार्केट में सब्जी दुकानदार रेहड़ी दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी में स्थानीय सब्जियों के भाव जहां लगभग 40 रुपये प्रति किलो तक हैं, वहीं दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की कीमत 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। अगर अगले कुछ दिनों में स्थानीय खेतों से नई सब्जियां बाजार में आनी शुरू नहीं हुईं, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि नई फसल आने के बाद बाजार में आपूर्ति सुधरेगी और दामों में कुछ राहत मिल सकेगी।



सब्जी- भाव ( प्रति किलोग्राम में )



पेठा-20

आलू-15

पता गोभी-20

चिकोतरा-30

मटर-40

घीया-40

खीरा देशी-30

खीरा चाइनीज-40

टमाटर-40

करेला-100

भिंडी-100

प्याज-25

पूदिना-100

पालक-20

धनिया-40

मिर्च-80 से 100

चना हरा पौध सहित-30

निंबू-200

मशरूम-200

शिमला मिर्च-60

तौरी-100

तर-80

फल- भाव ( प्रति किलोग्राम में )

अंगूर-160 से 200

पपीता-60

अमरूद-100

संतरा-150

किन्नू-70

चिकू- 100

सेब-250

आम-400

ड्रैगन-300

तरबूज-50

नारियल-70

अन्नानास-120

स्ट्रॉबेरी-160

-

इन दिनों ज्यादातर सब्जियां जयपुर से आ रही है। इससे भाव में तेजी हैं। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने सब्जियों की फसल खत्म हो गई है। ग्राहक ऑफ सीजन की सब्जियों की मांग ज्यादा कर रहें हैं।

सुभाष शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान रेहड़ी यूनियन।





स्थानीय सब्जियां जैसे गोभी, टमाटर और आलू के दाम सामान्य है, लेकिन दूसरे राज्यों से आ रही सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। ऐसे में लोग सब्जियों की कम खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैलाश रेहड़ी दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें