फतेहाबाद में एजेंसी द्वारा जाल लगाकर पकड़े गए कुत्तेस्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। नगर परिषद ने कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण और टीकाकरण करने के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया है। एजेंसी ने पिछले सप्ताह काम शुरू किया, लेकिन इसी बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ जीव प्रेमियों ने कुत्तों को पकड़ने को लेकर विरोध शुरू किया और केंद्र पर पहुंच गए।
ऐसे में विरोध के चलते एजेंसी ने काम बंद कर दिया। मामले को लेकर शुक्रवार को एजेंसी के संचालक एवं डॉक्टर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई से मिले। एजेंसी संचालक एवं डॉक्टर अरुण ने कहा कि एजेंसी नियम अनुसार ही कुत्तों को पकड़कर उनके बधियाकरण और टीकाकरण का काम करेगी। पिछले दिनों करीब 15 कुत्तों को पकड़ा गया, लेकिन कुछ लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वह काम नहीं कर सकते हैं। डॉ. अरुण ने बताया कि डीएमसी ने आश्वासन दिया है कि वह अपना काम जारी रखें, अब कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-
वापस भेजी लेबर
एजेंसी ने कुत्तों को पकड़कर उनके बधियाकरण के काम को बंद करने के बाद लेबर को भी वापस भेज दिया है। डॉ. अरुण ने बताया कि डीएमसी से आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को लेबर को वापस बुलाया गया है। लेबर मथुरा से सोमवार तक पहुंच जाएगी और इसके साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।