फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनभर गर्मी ने सताया तो शाम को चली तेज हवा से मिली राहत

Fri, 18 Apr 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के गांव समैन में छाई बादलवाही। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। इन दिनों जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से अब रातों को भी गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

लोग गर्मी से बचाव के लिए बिजली उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते शुक्रवार को गांव बड़ोपल और चिंदड़ में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं मौसम के परिर्वतन से क्षेत्र में शाम 4 बजे के बाद बादलवाही छा गई। इससे लोग बारिश के होने का अनुमान लगा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो सकी है।
मौसम में आए परिवर्तन से शहर के लोग जहां गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश के होने इंतजार कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में फसलों की कटाई का काम जारी होने से किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसको लेकर किसानों का कहना है यदि इन दिनों बारिश होती है तो फसलों की कटाई का प्रभावित होने के साथ-साथ मंडी में रखी लाखों क्विंटल गेहूं की फसल भीग सकती है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक मौसम खुश्क व साफ रहना चाहिए ताकि किसानों को समय पर अपनी फसलों की कटाई का काम कर सके।
विज्ञापन

-
लू चलने से बाजारों में दिन में सन्नाटा, शाम को चली तेज हवाएं
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू चलने लगी है, जिससे लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इससे बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाने लगा है। इसके चलते शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक बाजार सूने नजर। इसका असर दुकानदारों की बिक्री पर भी होने लगा है। वहीं शाम 6 बजे बाद तेज हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
:: पिछले कई दिनों से क्षेत्र मं बढ़ोतरी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से धूल भरी हवाएं चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने से ऐसे में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना बन रही है। इससे क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है। 21 अप्रैल के बाद मौसम खुश्क रहेगा। ऐसे में किसानों को साह दी जाती है। कटाई की गई गेहूं के बंडल को साथ की साथ बांध लें और भूसे सा समय पर निपटान करें।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें