फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रशासन ने शुरू की तैयारी, जिले की तीन मंडियों में 15 से होगी सरसों की खरीद

Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिले के खेतों में सरसों की फसल। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रशासन ने सरसों की फसल की सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर जिले की तीन मंडियों में सरसों की खरीद की जाएगी। जिले में फतेहाबाद, भूना व भट्टू कलां में सरसों की खरीद की जाएगी। सरकार की ओर से 15 मार्च के बाद से सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन

पिछले साल किसानों को सरसों की फसल पर अच्छा एमएसपी मिलने के चलते इस बार जिले के किसानों ने सरसों की फसल की ओर अपना रुझान बढ़ाया है। जिले में इस बार किसानों के द्वारा जिले में 45 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई की गई है जबकि पिछले साल सरसों का रकबा करीब 29 हजार एकड़ था।
जिले में सबसे अधिक सरसों की बिजाई भट्टू कलां खंड में होती है। भट्टू कलां राजस्थान के साथ लगता क्षेत्र है और यहां के किसान गेहूं के साथ-साथ सरसों की बिजाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें