फतेहाबाद। प्रशासन ने सरसों की फसल की सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर जिले की तीन मंडियों में सरसों की खरीद की जाएगी। जिले में फतेहाबाद, भूना व भट्टू कलां में सरसों की खरीद की जाएगी। सरकार की ओर से 15 मार्च के बाद से सरसों की खरीद होगी।
पिछले साल किसानों को सरसों की फसल पर अच्छा एमएसपी मिलने के चलते इस बार जिले के किसानों ने सरसों की फसल की ओर अपना रुझान बढ़ाया है। जिले में इस बार किसानों के द्वारा जिले में 45 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई की गई है जबकि पिछले साल सरसों का रकबा करीब 29 हजार एकड़ था।
जिले में सबसे अधिक सरसों की बिजाई भट्टू कलां खंड में होती है। भट्टू कलां राजस्थान के साथ लगता क्षेत्र है और यहां के किसान गेहूं के साथ-साथ सरसों की बिजाई भी करते हैं।