फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा 3 लाख प्रतिमाह में खुला शौचालय सफाई का टेंडर, अब रेट कम करवाने में उलझी नप

विज्ञापन
नगर परिषद में सार्वजनिक शौचालय की हुई खराब हालत। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मरम्मत का टेंडर खोलने के बाद एक बार फिर से उलझ गया है। अब रेट को लेकर विवाद हो गया है। टेंडर सिरसा की भोले शंकर कोऑपरेटिव सोसायटी के नाम खुला है। एजेंसी ने 3 लाख 25 हजार रुपये रेट दिया है। लेकिन अब अधिकारी रेट को लेकर उलझ गए हैं। सफाई का ठेका पिछले साल की तुलना में दोगुना जा रहा है। इसके चलते नप ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया है। एजेंसी को पत्र लिखकर रेट में कमी करने के लिए कहा है। रेट के फेर में टेंडर रद्द हो सकता है। ऐसे में शौचालयों की सफाई का मामला एक बार फिर लटक जाएगा।
विज्ञापन

अगर प्रति माह का ठेका 2 लाख के करीब जाता है तो ही वर्क ऑर्डर हो सकता है। अगर रेट इससे ज्यादा होता है तो पेंच फंस सकता है। 10 माह पहले से ही शौचालयों की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मार्च माह में शौचालयों की सफाई का ठेका खत्म हो गया था, इसके बाद टेंडर ही नहीं किया गया। शहर में 17 शौचालय और 15 यूरिन प्वाइंट है। अहम बात यह है कि चयनित एजेंसी दो माह का ट्रायल रखेगी, अगर एजेंसी की शिकायतें आती है तो ठेका रद्द भी हो सकता है। ये ही नहीं अगर शौचालयों में गंदगी मिलती है तो 500 रुपये तक जुर्माना भी हो सकता है।
---
ठेका लेने वाली एजेंसी के लिए ये रहेंगी शर्तें :
- ठेकेदार को दिन में कम से कम तीन बार मूत्रालय की सफाई करवानी होगी।
- शौचालय और मूत्रालय में टूट-फूट को 12 घंटे के अंदर ठीक करवाना होगा, अगर ठीक नहीं करवाता है तो 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगेगा।
- गंदगी मिलने पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
- ठेकेदार को फीडबैक सिस्टम के अनुसार काम करना होगा।
- मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई भी एजेंसी ही देखेगी।
- शौचालय में डस्टबिन होने चाहिए। इसके अलावा महिला शौचालय में सेनेटरी पैड भी रखना होगा।
---
शौचालयों की सफाई और मरम्मत टेंडर के लिए ये आई थी एजेंसियां :
नगर परिषद ने पिछले दिनों शौचालयों की सफाई और मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया था। 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। टेंडर के लिए शिवम लॉट कंस्ट्रक्शन, सिरसा भोले शंकर कोआपरेटिव सोसायटी, दि कल्याणी कोआपरेटिव एवं सोसायटी चीका, दि बनावाली आदर्श लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी, दि हांसी लवकुश कोआपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी हांसी, दि रामराय गेट कोआपरेटिव एलसी सोसायटी जींद, सांई राम सिक्योरिटी एवं प्लेसमेंट सर्विस, दि सिरसा मां पथरी कॉपरेशन लेबर और कंस्ट्रक्शन सोसायटी, दि भिरड़ाना कोआपरेटिव सोसायटी भिरड़ाना।
विज्ञापन

कोट
पिछले साल शहर के शौचालयों की सफाई का ठेका करीब 1.25 लाख रुपये में था, इस बार दोगुने रेट में ठेका देने की नप अधिकारी तैयारी कर रहे है। तीन शौचालयों पर बल्कि ताला लगा हुआ है। नप अधिकारियों ने 10 आवेदनों में से सिर्फ एससी सोसायटी के ही आवेदन खोले गए है।
- पंछी ठेकेदार
कोट
टेंडर खोल दिया गया है, सोसायटी के नाम टेंडर गया है उसका रेट ज्यादा है। सोसायटी को रेट कम करने के लिए लिखा गया है। अगर रेट कम नहीं होता है तो रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें