फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को तापमान रहा स्थिर, ठंडक भरा रहा मौसम

विज्ञापन
फतेहाबाद में आसमान में छाए बादल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोमवार को फतेेेहाबाद में बादल छाए रहने से शहर में ठंडक बनी रही। आसमान में बादल तो छाए हुए थे, लेकिन वह बिना बरसे ही लौट गए। शाम होते-होते एक बार फिर धूप निकल आई। हवा का रूख भी मात्र एक किलोमीटर प्रति घंटा रहा। मौसम में ठंडक होने के कारण शहरवासियों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ और सोमवार को लोग केवल पंखों पर ही निर्भर रहे। सोमवार को तापमान रविवार की तरह स्थिर रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार, हालांकि सोमवार को बरसात का अनुमान था। सुबह आसमान में बादल भी छाए और मौसम ठंडा रहा, लेकिन बरसात नहीं हुई। शाम होते-होते धूप निकली, लेकिन मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। लोगों ने न तो एसी का प्रयोग किया और न ही कूलर का। वह पंखों पर ही निर्भर रहे। फतेहाबाद में सोमवार को भी तापमान स्टेबल रहा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आंका गया। दिन के समय एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। शाम को यह दो किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई और ठंडी हवाएं आने से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। बच्चे भी गलियों व पार्कों में खेलते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की आशंका है। बुधवार से एक बार फिर धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें