फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बादलवाही रहने से तापमान में एक डिग्री गिरावट

Wed, 16 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के सिरसा-हिसार रोड पर छाई बादलवाही के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव के साथ दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और उमस के चलते खेतों में नरमा-कपास की चुगाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर कृषि कार्यों पर भी दिखाई दे रहा है। दिन के समय तेज गर्मी और उमस से किसानों को खेतों में लंबे समय तक काम करने में परेशानी हो रही है।
बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

किसान सुरेश, ओमप्रकाश और मानसिंह ने बताया कि नरमा-कपास की चुगाई का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। गर्मी और उमस के कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। मौसम में लगातार बदलाव से भी किसानों की परेशानी बढ़ी है। किसानों के अनुसार चुगाई के दौरान खेतों में अधिक समय बिताना पड़ रहा है। गर्म मौसम में यह काम काफी कठिन हो जाता है।

:: प्रदेश में बुधवार रात्रि से मौसम में परिवर्तन आने के आसार है। जिससे 17 सितंबर से 19 तक के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। परंतु 19 सितंबर के बाद फिर से मौसम खुश्क हो जाएगा। हवाओं में बदलाव आएगा। दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें