फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तापमान पहुंचा 42 डिग्री पार, आसमान से बरस रहे अंगारे

विज्ञापन
फतेहाबाद में गर्मी से बचने के लिए मुंह और सिर ढककर जाती युवतियां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में लगातार तीन दिनों से गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने आरंभ कर दिए हैं। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से जहां बाहर लू का अहसास होने लगा, वहीं घरों में गर्मी का वातावरण बनने से देर रात तक भी लोगों को बेचैनी महसूस करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि पंखे कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। दोपहर में बाजार सुने दिखाई दिए। लोगों को मुंह और सिर पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ रहा है और बसों में पानी की बोतलों की बिक्री बढ़ गई है। सुबह छह बजे ही पार्कों में सन्नाटा पसरने लगा है। गांव से बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के हाथ व झोला में पानी की बोतलें नजर आईं। शहर के मोहल्लों में भी सन्नाटा नजर आया। हर दिन तापमान में वृद्धि रही है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन इसके बाद फिर से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
गर्म हवाओं के चलते नरमा व ज्वार की फसल को सिंचाई की आवश्यकता पड़ गई है। किसान ज्वार व नरमा की फसल की सिंचाई में जुटे हैं। वहीं मिर्च, टमाटर व भिंडी की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट
14 व 15 मई को मौसम खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं चलेंगी। 16 मई रात्रि से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें