फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। इस मामले में शहर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया।
हंस कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक की वीरवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशा लेने का आदी था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
पांच दिन पहले भी हुई थी दो युवकों की मौत
शहर में पांच दिन पहले भी दो युवकों की मौत हुई थी। दोनों युवकों की मौत का कारण भी नशा बताया जा रहा है। हालांकि परिजन और पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। नशा मुक्ति केंद्र के आंकड़ों के अनुसार नशे से 36 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोट
शहर के एक कॉलोनी निवासी युवक की मौत हुई है। इस मामले में कार्रवाई कर शव परिवार को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया है। बताया जा रहा है युवक नशा लेता था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
-महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी