फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तहसीलदार काम पर लौटे, तीन दिन बाद हुईं 200 रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
फतेहाबाद के रजिस्ट्री कार्यालय में लगी भीड़।
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने मंगलवार को फिर से काम शुरू कर दिया। इससे तीन दिनों के बाद फिर से रजिस्ट्रियां शुरू हुईं। इस कारण ई-दिशा कार्यालय में लोगों की लाइन लगी रही हैं। वहीं पूरे दिन में रजिस्ट्री के लिए लोगों ने 100 से अधिक टोकन कटवाए। इसमें से 55 रजिस्ट्री हुई हैं। पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री, इंतकाल, तकसीम और विवाह प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में बड़खल तहसील में तैनात एक महिला तहसीलदार पर हुई एफआईआर को लेकर प्रदेश के तहसीलदारों की कोर कमेटी ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लिया। इससे रजिस्ट्री कार्यालय के सभी काम प्रभावित रहे। इसके बाद मंगलवार को जिले में 200 के करीब रजिस्ट्रियां हुई हैं। इससे लगभग 12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। तीन दिनों के बाद रजिस्ट्री शुरू होने से फतेहाबाद तहसील में शामिल गांवों की कुल रजिस्ट्री पहले जहां 45 से 50 के बीच के होती थी। वहीं मंगलवार को इस कार्यालय में 55 रजिस्ट्रियां हुई हैं। जिले की सभी तहसीलों व उपतहसीलों में रजिस्ट्री की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं जाति प्रमाण पत्र और रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए लोग हलफनामा बनवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें