फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षकों को पहले निपटाना होगा पीपीपी का काम, आज से होने वाली निष्ठा ट्रेनिंग की गई रद्द

विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय कन्या स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर बैकपुट पर आ गया है। शिक्षकों की आठ दिनों तक होने वाली ट्रेनिंग को रद्द कर दिया गया है। शिक्षकों को पहले परिवार पहचान पत्र को लेकर जो डाटा दिया गया है उसे वेरिफाई करना होगा। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश के दौरान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने शनिवार को निष्ठा कार्यक्रम के तहत सोमवार से आठ दिन की खंड स्तर पर पीजीटी हिंदी, गणित, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, हिस्ट्री और इंग्लिश विषयों के शिक्षकों की ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए थे। ये ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर द्वारा 9 जनवरी से 16 जनवरी तक करवाई जानी थी। लेकिन रविवार को अधिकारियों ने ट्रेनिंग को रद कर दिया है।
टीजीटी की तीन दिन की ट्रेनिंग भी रद्द
शिक्षा विभाग ने टीजीटी की भी तीन-तीन दिन की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू करनी थी लेकिन उसे भी रद्द कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छठी से वोकेशनल कोर्स शुरू होने है। ऐसे में जिन जिन स्कूलों में वोकेशनल कोर्स नहीं चल रहे वहां टीजीटी को वोकेशनल कोर्स को लेकर तीन-तीन दिन की ट्रेनिंग दी जानी थी।
विज्ञापन

कोट
निष्ठा कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर पीजीटी और वोकेशनल कोर्स को लेकर टीजीटी की सोमवार से ट्रेनिंग होनी थी, उसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। परिवार पहचान पत्र का डाटा वेरिफाई करने में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है, इसके अलावा स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं की भी पढ़ाई चल रही है। इसी के चलते प्रशिक्षण शिविर रद्द किए गए है।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें