फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उल्लास योजना में ड्यूटी का अध्यापकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार के उल्लास कार्यक्रम को लेकर अध्यापकों की ड्यूटी लगाने का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि ऐसे गैर शैक्षणिक कार्यों को एनजीओ के माध्यम से करवाया जाना चाहिए, सरकार उनको पूरा बजट देती है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कहा कि अगर अध्यापकों को इस गैर शैक्षणिक कार्य के लिए विवश किया गया तो वे इसका विरोध करेंगे। फतेहाबाद खंड प्रधान सतपाल ढाका, जिला सचिव देसराज माचरा और सर्व कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार अध्यापकों को वालंटियर टीचर बना करके उनको साक्षर बनाने का काम करवाकर वाहवाही लूटना चाहती है।
जिला प्रधान राजपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उल्लास योजना का ठेका एक एनजीओ को दिया है। कागजों में उसको कामयाब करके बजट को एनजीओ को लुटाने का काम कर रही है। स्कूलों में शिक्षा का बजट घटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें