फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान के फर्जीवाड़ा मामले में रिमांड के दौरान आरोपियों से 7 लाख रुपये बरामद

Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना के तहत हुए धान फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार आरोपियों बलिहार सिंह व केवल सिंह निवासी नंहेड़ी से पुलिस ने रिमांड के दौरान सात लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने योजना, भूमिका और लाभार्थियों की जानकारी दी। टीम ने आरोपी बलिहार की निशानदेही पर 2 लाख रुपये व केवल सिंह से 5 लाख रुपये की बरामद किए हैं। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन्स, मोबाइल फोन की लोकेशन और दस्तावेज की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि रतिया क्षेत्र में 22 व्यक्तियों की भूमि पर खरीफ सीजन 2020 की फसल का फर्जी पंजीकरण किया गया था, जबकि असली मालिकों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। जांच में खुलासा हुआ कि कई मामलों में पंजीकृत भूमि पर धान की फसल के बजाय किन्नू के बाग पाए गए। आरोपियों ने पोर्टल पर फर्जी मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बैंक खातों की जानकारी देकर फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा ने मामले में वीरवार रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपिंदर सिंह निवासी बुर्ज, बलिहार सिंह निवासी रतिया और केवल सिंह निवासी नंहेड़ी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से भूपिंदर को जेल भेज दिया, जबकि बलिहार और केवल सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें