फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों की वार्ता नहीं चढ़ी सिरे, हड़ताल जारी

विज्ञापन
फतेहाबाद में उपवास पर बैठे एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हेल्थ मिशन में काम कर रहे कर्मचारी अपने नियमितिकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बुधवार को भी एनएचएम कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प कर हड़ताल जारी रखी और नागरिक अस्पताल के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के दौरान कर्मचारी परमबीर, अनिल, विशाल, कर्मचारी अनिता, जोगिंद्र, कुसुम रानी सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक उपवास पर बैठे।
विज्ञापन

वहीं एनएचएम यूनियन के पदाधिकारियों को शुक्रवार को वार्ता के लिए बुलाया गया। देर शाम तक विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता जारी रही। पहले दौर की वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। फिलहाल कर्मचारियों ने 10 अगस्त तक हड़ताल का एलान कर रखा है। एनएचएम सांझा मोर्चा के नेता विपिन शर्मा ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों के दोनों संगठनों ने मिलकर सांझा मोर्चा का गठन किया है और इसी सांझा मोर्चा के बैनर तले आंदोलन चल रहा है और सरकार से कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अधिकारी अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। एनएचएम कर्मचारी सेवा नियमों में संशोधन करने, सातवें वेतन आयोग लागू करने, नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित करने, कैशलेस मेडिक्लेम की सुविधा देने, सीएल, ईएल और सीसीएल प्रदान करने, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और एक्सग्रेशिया प्रदान करने की जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें