जाखल। जाखल के वार्ड नंबर 11 में बुधवार देर शाम को एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मृत मिला है। व्यक्ति की पहचान जाखल की ही दुर्गा कॉलोनी निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमित कुमार रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अमित कुमार घर में ही मृत मिला। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय उसकी पत्नी बाजार में दवा लाने गई हुई थी। वहीं, दो बेटियां व एक बेटा बाहर खेल रहे थे। अमित के मृत मिलने की सूचना पहले परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई। फिर पुलिस को सूचित किया गया। संवाद