संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिला कागजों में हेरफेर करके उनको मिलने वाली सुविधाओं का गबन करने के मामले में जिले के 30 स्कूल सीबीआई की रडार पर हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने संबंधित स्कूलों से 2815 विद्यार्थियों का रिकॉर्ड मांगा है।
पहले चरण में उन स्कूलों का चयन किया गया है जिसमें 50 से ज्यादा विद्यार्थियों की हेरफेर हुई है। प्रत्येक खंड से पांच-पांच स्कूलों की सूची जारी की गई है। इनसे वर्ष 2014 से 2016 तक का रिकॉर्ड मांगा गया है। जिसमें खंड भट्टूकलां के 460, खंड भूना के 537, खंड फतेहाबाद के 577, खंड जाखल के 301, खंड रतिया के 339, खंड टोहाना के 601 विद्यार्थी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कागजों में विद्यार्थियों को दिखाकर उनको मिलने वाली सुविधाओं की गड़बड़ी की गई है।
ऐसे सामने आई गड़बड़ी
स्कूलों में पहले विभाग की तरफ से मैनुअल दाखिले किए जाते थे। वर्ष 2014 में दाखिला प्रक्रिया को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड का मिलाना नहीं हुआ और स्कूलों में काफी बच्चे अधिक मिले। जिन बच्चों के रिकॉर्ड में अंतर मिला। उनको मिलने वाले लाभ का गठन किया जा रहा था। इसके बाद से लगातार जांच जारी है। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
रिकॉर्ड में मांगी गई जानकारी
- सीबीआई की तरफ से स्कूलों से वर्ष 2014-15 और 2015-16 में विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट।
- वर्ष 2014-15 और 2015-16 में विद्यार्थियों को जारी की प्रोत्साहन राशि, खाते का विवरण, मिड-डे मील संबंधित दस्तावेज, गोसवारा रजिस्टर शामिल है।
-
सीबीआई ने इन स्कूलों से मांगी रिपोर्ट
खंड भट्टूकलां
स्कूल विद्यार्थी
जीपीएस भट्टूकलां 123
जीपीएस जांडवाला बागड़ 118
जीएसएसएस खाबड़ा कलां 82
जीएसएसएस शेखुपुर दड़ोली 70
जीपीएस ढाबी कलां 67
-
खंड भूना
जीपीएस भूना एक 157
जीजीएसएसएस भूना 93
जीपीएस बुआन 142
जीजीएमएस दहमान 67
जीएसएसएस नहला 78
-
खंड फतेहाबाद
जीपीएस धारनियां 78
जीपीएस मताना 71
जीएसएसएस नागपुर 115
जीपीएस भिरड़ाना 176
जीएसएसएस भिरड़ाना 137
-
खंड जाखल
जीएसएस म्योंदकलां 81
जीएसएसएस सिधानी 47
जीपीएस गुल्लरवाला 50
जीपीएस दीवाना 74
जीपीएस मुस्साखेड़ा 49
-
खंड रतिया
जीपीएस अहरवां 50
जीएचएस मढ 47
जीएसएसएस रतिया 95
जीजीएसएसएस रतिया 74
जीएमएस खाई 73
-
खंड टोहाना
जीएमएसपीएस इंदाछुई 96
जीएमएसएसएसएस इंदाछुई 103
जीपीएस समैन 133
जीजीपीएस समैन 97
जीपीएस टोहाना मंडी 172
सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय की तरफ से रिकॉर्ड मांगा गया है। संबंधित स्कूलों द्वारा रिपोर्ट कार्यालय को भेजी जा रही है।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी