भट्टूकलां में झाडू के गोदाम में जला सामान। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। फतेहाबाद रोड स्थित झाड़ू बनाने के गोदाम में आग लग गई। जिससे उसमें रखी लाखों रुपये कीमत की झाड़ू जलकर नष्ट हो गईं।
गोदाम मालिक मेहूवाला निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह यहां हरियाणा कोको बरुमरा फर्म के नाम से झाड़ू बनाने का काम करता है। शनिवार को वह गोदाम को अच्छी तरह से बंद करके घर गया था। रविवार सुबह 6 बजे उसके पास फोन आया कि गोदाम में आग लगी हुई है।
जिस पर उसने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कई कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखी झाड़ू जलकर नष्ट हो गईं।