इनेलो नेताओं के साथ फसल खरीद का जायजा लेतीं सुनैना चौटाला। स्रोत : प्रवक्ता
फतेहाबाद। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान इनेलो नेता ने फसल लेकर आए किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं, वहीं अनाधिकृत कटौती के नाम पर किसानों के साथ हो रही लूट पर भी चिंता जताई।
इसके बाद सुनैना ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मंडियों में किसानों से हो रही लूट को तुरंत बंद करने और निर्धारित मूल्य पर फसलों की खरीद करने की मांग की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के नाम पर शहर में की गई तोड़फोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की और इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की। इसके बाद उन्होंने फतेहाबाद के प्रमुख शिक्षाविद् बनवारी लाल तनेजा के निधन पर शोक भी जताया।
सुनैना ने कहा कि किसानों के गेट पास नहीं काटे जा रहे। इसके किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों में फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाजरा-कपास की फसल निर्धारित मूल्य पर खरीदी जाए और बाढ़ व बारिश की वजह से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उन्हें तुरंत 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली, हरि सिंह डांगरा, शहरी जिलाध्यक्ष हरबंस खन्ना, हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, अजय रोहज, व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रधान पीतांबर सिंगला, जगदीश झाझड़ा, विकास मेहता मौजूद रहे।