फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8 जगहों पर जली पराली, अब तक 306 किसानों को जुर्माना

विज्ञापन
फतेहाबाद में पराली जलने के कारण भट्टू रोड पर छाई धुएं की चादर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अभी अंकुश नहीं लगा है। वीरवार को भी हरसेक ने जिला प्रशासन को आठ स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। किसानों पर लगातार जुर्माने ठोके जा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसान पराली जलानेे से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 807 स्थानों पर कृषि विभाग को फायर लोकेशन मिल चुकी है। हालांकि पिछले साल इसी दिन तक कृषि विभाग को 1299 स्थानों पर फायर लोकेशन मिली थी। जिले में अब तक 306 किसानों को सात लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। जिले का एक्यूआई वीरवार को 206 के स्तर पर रहा। वहीं पराली जलने के कारण शहर में शाम होते ही फिर से धुआं गहरा गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोट
जिले में किसानों को पराली जलाने से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। 306 किसानों को अब तक जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें