फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार शहर के गलियों के निर्माण और करीब डेढ़ साल से रुके मॉडल रोड प्रोजेक्ट से पहले स्टॉर्म वाटर सीवर लाइन के काम के टेंडर खोल दिए है। इसी माह इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। शहर के आशीर्वाद पैलेस रोड पर 38 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद करीब ढाई करोड़ से मॉडल रोड का निर्माण होगा।
नगर परिषद खुद ये लाइन बिछाएगा और फिर जनस्वास्थ्य विभाग को सफाई के लिए हैंडओवर किया जाएगा। शहर में मुम्बई से आई 2050 लाइटों को लगाने के लिए भी टेंडर खुल गया है। एजेंसी करीब 18.36 लाख रुपये इन लाइटों को लगाकर चालू करेगी। हालांकि शहर के अलग-अलग वार्डों के कई टेंडर अभी भी रुके हुए हैं जिन्हें खोला नहीं गया है। नगर परिषद द्वारा तीन करोड़ से ज्यादा के टेंडर पिछले साल लगाए थे। लेकिन प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने सुंदरीकरण के कई टेंडरों को रद्द करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके चलते गलियों के निर्माण के टेंडर भी रुक गए थे। नगर परिषद ने जनवरी माह में दोबारा इन टेंडरों को लगाया और अब खोला गया है।
नगर परिषद ने विकास कार्यों को लेकर ये खोले टेंडर
विकास कार्य एजेंसी आईं रेट लागत
गली निर्माण वार्ड नंबर 4 6 9.85 फीसदी 11,45,947 रुपये
सीसी गली निर्माण वार्ड नंबर 3 5 9.85 फीसदी 20,96,123 रुपये
वार्ड नंबर 15 में मरम्मत कार्य 2 12.50 फीसदी 14,82,676 रुपये
सिक्योरिटी गेट मॉडल टाउन 3 3 फीसदी 9,86,236 रुपये
सीसी गली वार्ड नंबर 13 3 7.77 फीसदी 17,97,596 रुपये
आरसीसी बेंच पार्क और चौक 3 18 फीसदी 3,47,378 रुपये
ब्राह्मण धर्मशाला में निर्माण कार्य 2 9,32,090 रुपये
स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर माइनस 9 प्रतिशत में खुला
नगर परिषद शहर में वार्डों और मुख्य रोड पर एलईडी लाइटें लगवाएगा। मुम्बई से 2050 लाइटें आ भी चुकी हैं। इसमें 45 वाट, 90 वाट और 150 वाट की लाइटें शामिल है। इन लाइटों को लगवाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया था। ये टेंडर माइनस 9 फीसदी में खुला है। करीब 18 लाख 36 हजार में लाइटें एजेंसी लगाएगी।
मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क में लगेंगे सिक्योरिटी गेट
शहर के मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी में सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी गेट लगाए जाएंगे। दोनों ही जगहों पर करीब 10 लाख रुपये से ये गेट लगेंगे।
कोट
शहर के विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाए गए थे। ये टेंडर खोल दिए गए है। संबंधित एजेंसी को जल्द ही वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा और काम शुरू हो जाएंगे। आशीर्वाद पैलेस रोड पर पानी निकासी को लेकर स्टॉर्म वाटर सीवर लाइन बिछाने का काम भी जल्द शुरू होगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता