फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 26 जनवरी को आने वाली रेलगाड़ी के स्वागत के बारे में चर्चा की गई। प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 13483 मालदा टाउन-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस (वाया अयोध्या धाम) रोहतक, जींद व टोहाना के रास्ते 24 जनवरी को मालदा टाउन से चलेगी तथा 26 जनवरी को सुबह 10 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 13484 बठिंडा-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस वाया टोहाना होकर बठिंडा से 26 जनवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 13413 मालदा टाउन-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस सोनीपत, जींद व टोहाना के रास्ते 25 जनवरी को मालदा टाउन से चलेगी तथा 27 जनवरी को सुबह 11:15 बजे बठिंडा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 13414 बठिंडा-मालदा टाउन सुल्तानपुर के रास्ते फरक्का एक्सप्रेस बठिंडा से 27 जनवरी को चलेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 13483 सुबह 8 बजे बठिंडा की तरफ जाएगी तथा 13484 शाम 5:42 बजे रोहतक दिल्ली के रास्ते अयोध्या की तरफ सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को जाएगी। इन गाड़ियों का टोहाना स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों को बड़ा लाभ मिला है। इसलिए सांसद सुनीता दुग्गल का स्वागत किया जाएगा। बैठक में कश्मीरी लाल, लक्ष्मण दास बंसल, नवीन सैनी, हरजीत सिंह, विकास सेठी, विष्णु गोयल, अजय शर्मा, सचिन उतरेजा, राजकुमार भाटिया, प्रवीण बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें