फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाजार पर भी धुंध व ठंड का असर, शाम होते ही खाली आ रहे नजर

विज्ञापन
चाय की चुस्की, हुक्का और अलाव..फतेहाबाद के जीटी रोड पर ठंड से राहत पाने के लिएअलाव के आगे बैठे 
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पिछले करीब एक सप्ताह से जारी धुंध व इसके बाद चलने वाली शीतलहर का प्रकोप बाजार पर भी पड़ने लगा है। सुबह 11 बजे तक धुंध का प्रकोप रहता है और इसके बाद धूप तो खिलती है, लेकिन शीतलहरों के कारण ठंड से अधिक निजात नहीं मिलती। धूप सेंकते समय भी लोग गर्म कपड़ों में दिखाई देते हैं। शाम होते-होते एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है और लोग अपने घरों की ओर कूच कर जाते हैं।
विज्ञापन


धुंध व पड़ रही कड़ाके की ठंड ने एक तरह से जन जीवन को रोककर रख दिया है। फतेहाबाद में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली। देर रात को ही जिले ने धुंध की चादर ओढ़ ली। सुबह 11 बजे तक धुंध का प्रकोप रहा, जिस कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। दुकानें भी सुबह 10 बजे के आसपास ही खुली। दुकानदारों को भी ठंड में अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के बाद धूप निकली तो लोग खरीदारी को भी निकले, लेकिन शाम को ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया और लोगों ने घरों को जाना ही मुनासिब समझा। धर्मशाला रोड पर कनफेक्शनरी एवं किरयाने की दुकान चला रहे कपिल सोनी ने बताया कि दोपहर को तो कुछ भीड़ बाजार में दिखाई देती है, लेकिन सुबह शाम को ग्राहक कम आ रहे हैं।


गेहूं व सरसों के लिए वरदान बना हुआ है मौसम
गांव बड़ोपल के किसान इंद्र कड़वासरा, जोगीराम सिहाग व रामसिंह मांझू ने बताया कि फिलहाल जो मौसम बना हुआ है, वह गेहूं व सरसों की फसल दोनों के लिए फायदेमंद है। फिलहाल फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान दिखाई नहीं दे रहा है। हां अगर लगातार पाला पड़ता है तो नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन



गेहूं, सरसों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है। अगर तापमान अधिक गिरता है तो सब्जियों को नुकसान हो सकता है। खासतौर पर टमाटर व मिर्च की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है। पाला जमता है तो इससे सब्जियों में नुकसान की आशंका रहती है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें