दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर गई डायल 112 की टीम पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। हमले में गाड़ी इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह, होमगार्ड सुरेश घायल हो गए।
फतेहाबाद के भूना के वार्ड नम्बर पांच में बुधवार देर शाम को विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर गई डायल 112 की टीम पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। हमले में गाड़ी इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह, होमगार्ड सुरेश घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना अध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव शुरू कर दिया, जिसमें अनूप सिंह और एसपीओ करण पाल को भी चोटें लगी। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले के मुताबिक होली के दिन वार्ड नंबर 5 में देर शाम को दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से गाड़ी के शीशे और लाइट आदि टूट गई। गाड़ी के इंचार्ज ईएसआई रणधीर सिंह के सिर में चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ साथ होमगार्ड को भी चोट आई। बाद में सूचना पाकर भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह भी अपनी टीम के साथ वही पहुंच गए लेकिन लोगों ने पथराव जारी रखा। हमले में थाना प्रभारी और एसपीओ को भी मामूली चोटें आई है।