फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होली पर हुड़दंगबाजों पर निगरानी के लिए गश्त पर रहेंगे 200 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
फतेहाबाद में होली पर्व को लेकर भट्टू रोड पर चालान काटते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में फागोत्सव पर हुड़दंगबाजी को लेकर पुलिस पूरी तरह से चाक चौबंद हो गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी हुड़दंगबाजियों पर निगरानी रखेंगे। शहर में जहां राइडर तैनात रहेंगे, वहीं पुलिस पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी। वहीं फाग के दिन दोपहर बाद बसों का संचालन रहेगा। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी स्पेशल एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

वहीं डीसी जगदीश शर्मा ने भी लोगों से ईको फ्रेंडली होली मनाने का आग्रह किया है। वहीं मंगलवार को होली पर्व को लेकर लोगों में आस्था की बयार बहती रही। महिलाओं ने होली का पूजन किया। बाजारों में भी मंगलवार को अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। होली पर्व पर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। जिला के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में होली के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। नशे में धुत होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बदनीयती से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने की नियत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान नजर रखने के आदेश जारी किए हैं। फतेहाबाद शहर में 200 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई है। इसके अलावा छह राइडर गलियों में गश्त करते रहेंगे तो सात पीसीआर शहर में चप्पे-चप्पे की निगरानी करती रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी तैनात रहेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी, तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को हुआ होली पूजन, शाम को हुआ दहन
मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल के सामने, हंस कॉलोनी, पुरानी तहसील चौक, अशोक नगर सहित अनेक स्थानों पर होली को सजाया गया था। महिलाएं व युवतियों ने होली का पूजन किया और पारंपरिक तौर पर घर में बनाए गए गोबर के बड़कुलों को होली पर डालकर डोरी बांधकर होली की परिक्रमा की। इस दौरान घरों बनाए गए पकवानों का प्रसाद भी वितरित किया। शाम को साढ़े बजे के बाद होलिका दहन किया गया। में भी होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बाजारों में मंगलवार को भारी भीड़ देखी गई और रंगों, पिचकारियों व गुब्बारों की जमकर खरीददारी की गई।
कोट
होली पर किसी तरह का हुड़दंग ना हो इसके लिए बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। शहर में पुलिस कर्मचारियों के अलावा राइडर व पीसीआर तैनात की गई है। ऐसे बदमाश जो अक्सर त्योहारों पर ही बदमाशी करते हुए कानून व्यवस्था और शांति का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। शराब पीकर हो हल्ला करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
-सुभाष चंद्र, डीएसपी फतेहाबाद।
कोट
फाग के दिन दोपहर के बाद बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। लोगों को आने जाने में रोडवेज की ओर से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-शेर सिंह, जीएम रोडवेज।
कोट
होली पर्व के खेलने के दौरान त्वचा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। त्वचा पर सनक्रीम लगाएं और अगर ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं तो दोबारा से लगाएं। कॉटन के कपड़े डालें। ऑग्रेनिक रंगों का प्रयोग करें और बालों पर तेल जरूर लगाएं।
- डॉ. प्रीत कौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ
कोट
होली के अवसर पर सुरक्षित होली और स्वस्थ होली उत्सव मनाने के दौरान नागरिकों को कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, ताकि इको-फ्रेंडली होली मनाई जा सके। भाईचारा निभाते हुए पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार से कानून हाथ में लेने का काम न करें। होली खेलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि डिहाइड्रेशन का शिकार न हों। जिनको रंगों से एलर्जी है वे रंगों से बचें। होली खेलते समय पानी की बचत करें। इसके साथ ही नशा करके गाड़ी न चलाएं।
विज्ञापन

-जगदीश शर्मा, डीसी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें